मिड-डे-मील वर्करों ने प्रदेश व्यापी हड़ताल का किया समर्थन
नगर संवाददाता-ऊना
मिड-डे मील वर्कर्ज यूनियन ने 22 जून को प्रस्तावित प्रदेश व्यापी हड़ताल का समर्थन किया है। यूनियन ने क्षेत्र के मिड-डे-मील वर्करों को 22 जून को शिमला पहुंचने का आहवान किया है। यूनियन के नेताओं नरेश कुमारी व सीमा देवी ने कहा कि मिड-डे-मील कर्मी वर्षो से संगठन और संघर्ष के माध्यम से रोजगार एवं अपने अधिकारों की रक्षा कर रहे हैं। लेकिन सरकार लगातार इस वर्ग की अनदेखी कर रही हे।
मिड-डे-मील योजना के बजट में कटौती, स्कूलों के विलय तथा केंद्रकृत किचन व्यवस्था के कारण कर्मियों के रोजगार पर संकट गहरा रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मियों को 12 माह का वेतन दिया जाए। बैठक में शमा रानी, शोभा रानी, पूनम शर्मा, रेखा रानी, अनिता रानी, पुष्पा देवी, कृष्णा देवी, सीमा, नीलम कुमारी, सोमा देवी, अंजना कुमारी, सरोज, राजू, स्वर्णा देवी, राज देवी, रेखा कुमारी, सुमन, रानी, सुनीता कमारी, सुनीता देवी, सीटू के जिला प्रधान चनन सिंह, कुशल कुमार आदि उपस्थित थे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
