अंब में आधुनिक वाहन वर्कशॉप का शुभारंभ

By: Jun 18th, 2026 12:02 am

अब स्थानीय स्तर पर मिलेंगी सभी सुविधाएं

स्टाफ रिपोर्टर – अंब
अंब क्षेत्र के वाहन मालिकों को अपनी गाडिय़ों के इक्विपमेंट, एक्सेसरीज एवं अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि अंब-मुबारिकपुर मार्ग पर स्थित स्टेशन हीरानगर, वार्ड नंबर-5 में एक आधुनिक वाहन वर्कशॉप का शुभारंभ किया गया है। बुधवार को चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने विधिवत रूप से राइड एंड शाइन वर्कशॉप का उद्घाटन किया। वर्कशॉप के संचालक अक्षय कुमार पुत्र सेवानिवृत्त प्राध्यापक केवल कुमार निवासी अंब ने बताया कि मुबारिकपुर और अंब के मध्य स्थित स्टेशन हीरानगर में स्थापित इस वर्कशॉप में ग्राहकों को वाहन संबंधी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

उन्होंने बताया कि यहां वाहनों के जरूरी उपकरण एवं सामान के अलावा वाशिंग स्टेशन तथा व्हील एलाइनमेंट रूम सहित अन्य आधुनिक सुविधाओं का भी प्रबंध किया गया है। अक्षय कुमार ने कहा कि ग्राहकों की सुविधा और संतुष्टि को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। इस अवसर पर विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने अक्षय कुमार एवं उनके परिवार को नई शुरुआत के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

अब अपने ही इलाके में मिलेगा काम

विधायक ने आशा व्यक्त की कि यह वर्कशॉप क्षेत्र के लोगों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन में भी योगदान देगी।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष डाक्टर रविंदर शर्मा अक्षय कुमार रिशु शर्मा,,केवल शर्मा, नरेंद्रा शर्मा ,सचिन पराशर,साक्षी शर्मा, पवन पाल शर्मा, नीलम शर्मा,मुनील शर्मा,अभिलेख शर्मा,सुनीता शर्मा आदि उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App