50MP सेल्फी कैमरा और 6500mAh बैटरी के साथ Motorola Edge 70 Pro+ भारत में लांच
नई दिल्ली। Motorola ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro+ लांच कर दिया है। फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में 6500mAh की बैटरी दी गई है जो 90W फास्ट चार्जिंग को स्पोर्ट करती है। कीमत की बात करें तो Motorola Edge 70 Pro+ के 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 47,999 रुपए है। यह फोन भारत में बिक्री के लिए 11 जून से मोटोरोला की आधिकारिक वेबसाइट, ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। इस फोन में पैंटोन क्यूरेटेड कलर ऑप्शन उपलब्ध हैं, जिनमें सैटिन-लक्स फिनिश के साथ पैंटोन जिनफंडेल, स्कल्पटेड वुड फिनिश के साथ पैंटोन चिकोरी कॉफी और ट्विल इंस्पायर्ड फिनिश के साथ पैंटोन स्टॉर्मी सी शामिल हैं।
फोन के फीचर्स की बात करें तो Motorola Edge 70 Pro+ में 6.8 इंच की Super HD+ Extreme AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2772×1272 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 5200 निट्स पीक ब्राइटनेस और HDR10+ है। डिस्प्ले कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन से लैस है। इस फोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 8500 Extreme चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 12GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। इस फोन में 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो Edge 70 Pro+ के रियर में OIS सपोर्ट f/1.8 अपर्चर के साथ 50MP का Sony LYTIA 710 प्राइमरी कैमरा, 50x सुपर जूम प्रो के साथ 50MP का 3.5x पेरीस्कोप कैमरा और 50MP का अल्ट्रा वाइड+मैक्रो विजन कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50MP का क्वाड पिक्सल फ्रंट कैमरा है। यह फोन डॉल्बी एटमॉस और हाई-रेस ऑडियो बेस्ड स्टीरियो स्पीकर से लैस है।
यह फोन Moto AI 2.0 के साथ आता है, जिसमें NEXT MOVE कॉन्टेक्स्टुअल सजेशन, AI इमेज स्टूडियो, AI प्लेलिस्ट स्टूडियो, रिमेंबर दिस, रिकॉल जैसे फीचर्स शामिल है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Hello UI पर चलता है। कंपनी 3 ऑपरेटिंग सिस्टम अपग्रेड और 5 साल SMR अपडेट के साथ आता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी 2.0 और एनएफसी शामिल है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
