सांसद ने जांचा पीजीआई सेटेलाइट सेंटर का काम
दिसंबर में होना है जनता को समर्पित, सांसद ने काम में तेजी लाने के लिए दिए निर्देश
नगर संवाददाता-ऊना
ऊना मुख्यालय के साथ लगते मलाहत में निर्माणाधीन पीजीआई सेटेलाइट सेंटर दिसंबर 2026 तक जनता को समर्पित होगा। यह बात हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि इसमें पहले ही 18 महीने का विलंब हुआ है, लेकिन अब और देरी सहन नहीं होगी। सांसद ने पीजीआई प्रबंधन वर्ग को भी निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीजीआई सेटेलाइट सेंटर बनने से ऊना जिला को ही नहीं बल्कि साथ लगते अन्य जिलों व पंजाब के लोगों को लाभ मिलेगा। लोगों को यहां बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी और लोगों को टांडा, एम्स बिलासपुर व पीजीआई चंडीगढ़ की भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी।
सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि पीजीआई सेटेलाइट सेंटर में 340 बेड सुविधा होगी। इसके अलावा यहां बेहतरीन सुविधाएं मिलेगी। पीजीआई सेटेलाइट सेंटर पर 330 करोड़ रुपए खर्च किए गए है। भवन सहित अन्य आधारभूत ढांचे का निर्माण पूरा कर लिया गया है। पीजीआई प्रबंधन वर्ग यहां चिकित्सकों सहित अन्य स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया में जुटा हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रदेश की जनता को यह बेहतरीन तोहफा है। यहीं नहीं पीजीआई सेटेलाइट सेंटर में लोग आसानी से पहुंच सके और उन्हें मलाहत में फाटक पर लंबा इंतजार न करना पड़े।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
