डिजिटल और सटीक नक्शे से होगी नादौन की गिनती
फील्ड में उतरे प्रगणक, कोई भी मकान छूटेगा नहीं
कार्यालय संवाददाता – नादौन
नादौन में 16 जून से भारत की जनगणना 2027 का आधिकारिक आगाज हो गया है। जनगणना से जनकल्याण की मूल भावना को साकार करने के लिए राज्य सरकार द्वारा नियुक्त सभी प्रगणक और पर्यवेक्षक अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में सर्वेक्षण के लिए फील्ड में उतर चुके हैं। बता दें कि यह इस महापर्व का प्रथम चरण है, जिसमें मुख्य रूप से मकानों और भवनों की सूचीकरण का कार्य किया जाएगा।
इसी कड़ी में नगर परिषद नादौन क्षेत्र में भी जनगणना प्रगणकों और पर्यवेक्षकों ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गणना के कार्य को पूरी सटीकता और क्रमबद्ध तरीके से अंजाम देने के लिए प्रगणकों ने स्थानीय नागरिकों के सहयोग से अपने आबंटित कार्यक्षेत्रों का गहन परिभ्रमण किया। इस दौरान वे प्रत्येक क्षेत्र का एक मानसिक मानचित्र और ‘नजरी नक्शा’ तैयार करते हुए पाए गए।
16 ब्लॉक में शिक्षकों की सेना तैनात
फील्ड में सर्वेक्षण के दौरान जब पीएमश्री राजकीय विद्यालय नादौन के संस्कृत अध्यापक आचार्य नरेश मलोटिया तथा विनोद अवस्थी से बात की गई, तो उन्होंने इस अभियान के प्रति गहरी प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने बताया कि नादौन नगर परिषद को कुल 16 ब्लॉकों में विभाजित किया गया है, जहां विभिन्न शिक्षक पूरी मुस्तैदी से जुटे हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
