कैशलैस इलाज सुविधा से कोई घायल न छूटे

By: Jun 6th, 2026 12:48 am

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग को दिए निर्देश
दिव्य हिमाचल ब्यूरो – हमीरपुर
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने कहा है कि सडक़ दुर्घटनाओं के शिकार लोगों के लिए पीएम-राहत योजना के तहत सभी सरकारी अस्पतालों और अन्य सूचीबद्ध अस्पतालों में डेढ़ लाख तक के मुफ्त एवं कैशलैस इलाज की सुविधा का प्रावधान किया गया है। सडक़ दुर्घटना के बाद 24 घंटे के भीतर अस्पताल में दाखिल होने पर यह सुविधा मिलेगी और घायल व्यक्ति का अधिकतम सात दिन तक कैशलैस इलाज किया जा सकता है। कोई भी सूचीबद्ध अस्पताल घायल को दाखिल करने से मना नहीं कर सकता है।

जिला हमीरपुर में इस योजना का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को हमीर भवन में जिला प्रशासन, परिवहन विभाग, लोक निर्माण विभाग और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक कार्यशाला को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि इस सुविधा का लाभ पीडि़तों तक पहुंचाने के लिए अस्पताल स्तर पर ऑनलाइन अपलोडिंग की प्रक्रिया सबसे महत्वपूर्ण है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App