अधिकारी लंबित कार्यों को समय पर कर पूरा
कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने अधिकारियों के साथ बैठक, दिए जरूरी निर्देश
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-रिकांगपिओ
विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण की बैठक आईटीडीपी भवन में कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में नेगी ने रिकांगपिओ सांगला व कामरु क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की तथा लंबित पड़े विकास कार्यों की समयबद्ध सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में सार्वजनिक शौचालयों के रखरखावए स्ट्रीट लाइटों की मुरम्मत, कचरा प्रबंधन व कचरे का पृथ्कीकरण तथा कर्मियों को नियमित भुगतान करने के आदेश गए।
बैठक के दौरान नेगी ने आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक कि समस्या पर गहनता से विचार-विमर्श किया गया इस समस्या से निजात पाने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को डॉग कैचर लाने के निर्देश दिए और प्रत्येक कुत्ते को पकडऩे पर 500 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी ताकि संवेदनशील वर्ग विशेष का नौनीहालोंए महिलाओं व बुजुर्गों को राहत मिल सके। बैठक में उपायुक्त किन्नौर अमित कुमार शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक उमेश्वर राणा, वन मंडलाधिकारी किन्नौर अरविंद कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डाक्टर सुधीर सिंह नेगी, उप निदेशक, पशुपालन डाक्टर अजय नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
