समीरपुर में ‘एक पेड़ मां के नाम’

By: Jun 6th, 2026 12:46 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो – हमीरपुर
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को समीरपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने की। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री कमलेश कुमारी, पूर्व विधायक डा. अनिल धीमान सहित भाजपा के जिला एवं विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। वहीं बड़सर विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों गुरदीप सिंह, विकास कुमार, रमेश्वर दत्त तथा रेणु बाला ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके साथ भाजपा नेता इंदरदत्त लखनपाल भी उपस्थित रहे। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य तृप्ता देवी, आशा देवी तथा मनजीत सिंह सहित एक प्रतिनिधिमंडल ने भी प्रो. प्रेम कुमार धूमल से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App