पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया हमला, 11 बच्चों समेत 13 लोगों की मौत

By: Jun 10th, 2026 11:14 am

मॉस्को। अफगान सरकार के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तानी सेना ने अफ़गानिस्तान के तीन प्रांतों में हवाई हमले किए, जिनमें 11 बच्चों समेत 13 लोगों की मौत हो गई जबकि 14 अन्य घायल हो गए। ज़बीहुल्लाह ने एक्स पर लिखा, “कल रात, पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर अफ़गानिस्तान के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया और कुनार, खोस्त और पक्तिका प्रांतों में आम नागरिकों के घरों पर बमबारी की। इन हमलों में 11 बच्चे, एक महिला और एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य महिलाएं और बच्चे घायल हो गए। हम इस मानवीय अपराध और आक्रामकता की कड़ी निंदा करते हैं।”


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App