आसमान से भारत की जासूसी कर रहा पाक, चीन की मदद से 16 माह में ही लांच कर दिए छह सेटेलाइट

By: Jun 9th, 2026 12:06 am

पड़ोसी की नापाक चाल, चीन की मदद से 16 माह में ही लॉन्च कर दिए छह सेटेलाइट

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — नई दिल्ली

भारत में आतंकी गतिविधियों को जारी रखने के लिए पाकिस्तान एड़ी-चोटी का जोर लगा देता है। इसको लेकर कोई भी शक नहीं है। वहीं भारत पर नजर रखने के लिए पाकिस्तान अब सेटेलाइट्स का इस्तेमाल कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान ने पिछले एक साल में छह सेटेलाइन लॉन्च किए हैं। इन सेटेलाइट्स को इस तरह से अलाइन किया गया है कि भारत पर नजर रखी जा सके। खास तौर पर उत्तरी भारत या यूं कहें कि जम्मू-कश्मीर की आसमान से रेकी करने के लिए पाकिस्तान पूरा जोर लगा रहे है। रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी, 2025 और जून, 2026 के बीच पाकिस्तान ने चीन की मदद से छह अर्थ-ऑब्जर्वेशन सेटेलाइट लॉन्च किए हैं। इन सभी को सन-सिंक्रोनस ऑर्बिट में स्थापित किया गया है, जो निगरानी के लिए इन्हें आदर्श बनाते हैं। ये सभी सेटेलाइट मिलकर कम से कम हर दो दिन में भारतीय इलाके की मैपिंग कर रहे हैं।

रिपोर्ट में बताया गया है कि अपोलो मैपिंग और स्काईफाई का इस्तेमाल करके इन सेटेलाइट्स को इस तरह से तैनात किया गया है कि वे पाकिस्तान को भारतीय इलाके की लगातार तस्वीरें दे सकें। ये सेटेलाइट रणनीतिक रूप से अहम दूसरे इलाकों पर भी नजर रख रहे हैं, जिनमें अफगानिस्तान, चीन, ईरान और उत्तरी हिंद महासागर शामिल हैं। जानकारों का कहना है कि ऐसा इसलिए हो सकता है ताकि भारत की सीमाओं के बाहर उसकी रणनीतिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा सके और साथ ही नौसेना के जहाजों और भारत आने वाले कमर्शियल जहाजों जैसी अहम चीजों की आवाजाही पर भी नजर रखी जा सके। पाकिस्तान ने ये सभी सेटेलाइट चीन की मदद से सिर्फ 16 महीनों में तैयार किए गए हैं।

हिंद महासागर पर भी नजर

रिपोर्ट के मुताबिक इन सेटेलाइट्स को कक्षा में ऐसे अलाइन किया गया है कि एक ही क्षेत्र पर नजर रखते रहें और वहां होने वाले परिवर्तनों की सूचना देते रहें। भारत में जम्मू-कश्मीर के अलावा ईरान, अफगानिस्तान और चीन के एक हिस्से को भी सेटेलाइट्स की नजर में रखा गया है। इसके अलावा उत्तरी हिंद महासागर पर भी नजर रखी जा रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App