पेंशनरों के महंगाई भत्ते का जल्द करो भुगतान

By: Jun 6th, 2026 12:48 am

पेंशनर संघ बनीखेत ने बैठक में मांगों और समस्याओं पर किया मंथन, सरकार की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
स्टाफ रिपोर्टर-बनीखेत
हिमाचल प्रदेश पेंशनर संघ बनीखेत खंड इकाई की मासिक बैठक शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह परिसर में संपन्न हुई। बैठक् की अध्यक्षता इकाई प्रधान मदन लाल अरोडा ने की। बैठक की शुरूआत में खंड इकाई के वरिष्ठ सदस्य चिमसू राम के निधन पर गहरा दुख प्रकट करने के साथ ही दिवंगत आत्मा की शंाति हेतु दो मिनट का मौन रखा गया। इसके साथ ही शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं भी प्रकट की गई। बैठक के उपरांत कस्तूरी लाल ने संघ की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में सदस्यों ने रोष व्यक्त किया कि सरकार की ओर से 15 प्रतिशत महंगाई भत्ते की किस्तें नहीं दी जा रही हैं, जबकि र्केंीीय सरकार अपने कर्मचारियों को 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता दे रही है।

संघ ने सरकार से अनुरोध किया कि महंगाई भत्ते की लंबित किस्तों का भुगतान एकमुश्त किया जाए। साथ ही 2016 से 2022 के मध्य सेवानिवृश्र हुए पेंशनरों के देय लाभ नहीं दिए जा रहे हैं, जिससे सेवानिवृश्र कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। संघ ने मांग की कि इन सभी कर्मचारियों के देय लाभ शीघ्र अतिशीघ्र जारी किए जाएं। सेवानिवृश्र कर्मचारियों के लंबित मेडिकल बिलों का भुगतान भी तुरंत करने की मांग की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मनजीत सिंह ठाकुर पहले की तरह ही बनीखेत ब्लाक के कैशियर पद पर कार्य करते रहेंगे। सदस्यों ने कहा कि सरकार सेवानिवृश्र कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील नहीं है। यदि सरकार ने जल्द मांगें नहीं मानी तो संघ आंदोलन का रास्ता अपनाने को बाध्य होगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App