16 महीने बाद ट्रंप से मिले PM मोदी, फ्रांस में जी-7 सम्मिट में साथ बैठे, पांच मिनट की बात, ट्रेड डील पर बात संभव
आज दोनों देशों के बीच ट्रेड डील पर बात संभव
एजेंसियां — एवियन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फ्रांस के एवियन शहर में जी-7 सम्मिट के दौरान मंगलवार को मुलाकात हुई। दोनों ने करीब पांच मिनट तक बात की। मीटिंग में दोनों एक-साथ बैठे नजर आए। यह मुलाकात 16 महीनों के बाद हुई है। प्रधानमंत्री और अमरीकी राष्ट्रपति जी-7 आउटरीच सेशन में भी साथ-साथ बैठे। इससे पहले दोनों नेताओं के बीच आखिरी मुलाकात फरवरी 2025 में व्हाइट हाउस में हुई थी। दोनों नेता 17 जून की शाम साढ़े छह बजे ट्रेड डील पर चर्चा कर सकते हैं।
व्हाइट हाउस के मुताबिक भारत-अमरीका के बीच टैरिफ, निवेश और रणनीतिक साझेदारी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। जी-7 सम्मिट के लिए मंगलवार दोपहर एवियन पहुंचने पर मोदी का फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने स्वागत किया। जी-7 देशों के राष्ट्राध्याक्षों ने ग्रुप फोटो भी खिंचवाई। इस दौरान मोदी ट्रंप, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर, कनाडा के पीएम मार्क कार्नी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी से बातचीत करते दिखाई दिए। पार्टनर देश के तौर पर शिखर सम्मेलन में भारत की 13वीं मौजूदगी है। साथ ही यह सातवीं बार है, जब प्रधानमंत्री इस ग्लोबल फोरम में हिस्सा ले रहे हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
