सफाई कर्मचारी के यौन शोषण मामले में कड़ी कार्रवाई करे पुलिस

By: Jun 14th, 2026 12:45 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-चंबा
सीटू जिला कमेटी चंबा ने मेडिकल कालेज में महिला सफाई कर्मचारी के साथ कथित तौर पर हुए दुव्र्यवहार एवं यौन शोषण की कड़ी निंदा की है। सीटू की जिला महासचिव सुदेश ठाकुर ने कहा कि यह मामला महिला सुरक्षा से जुड़ा है और विशेषकर कार्य स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का भी है। चंबा मेडिकल कालेज में इस तरह की वारदात पहले भी होती रही है उन पर क्या कार्रवाई होती रही कोई पता नहीं है। अभी हाल ही में हुए इस घटनाक्रम में जिस तरह से एक सफाई कर्मचारी महिला ने यौन उत्पीडऩ और शोषण के आरोप ठेकेदार पर लगाए गए हैं अति गंभीर मामला है और इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन को इस पर निष्पक्ष जांच करते हुए दोषी पाए जाने वाले पर कड़ी कार्रवाई एवं सजा होनी चाहिए। सीटू जिला कमेटी मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्र्रशासन से मांग करती है इस मामले में किसी भी तरह की ढील नहीं बरती जानी चाहिए और त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले की गहन जांच होनी चाहिए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App