हिमाचल के विशाल को स्वॉर्ड ऑफ ऑनर, देहरादून में पॉसिंग आउट परेड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नवाजे
निजी संवाददाता— चायल
वर्ष 2026 राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल चायल के लिए अभूतपूर्व उपलब्धियों और गौरवशाली सफलताओं का वर्ष सिद्ध हुआ है। वर्ष 2026 की सबसे गौरवपूर्ण उपलब्धियों में विद्यालय के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट विशाल कुमार (कैडेट संख्या 3953, सत्र 2014-2020) का नाम उभरकर आया है। भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून के 158वें नियमित पाठ्यक्रम की पासिंग आउट परेड में उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा स्वॉर्ड ऑफ ऑनर एवं राष्ट्रपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। स्वॉर्ड ऑफ ऑनर भारतीय सैन्य अकादमी के सर्वश्रेष्ठ सर्वांगीण जेंटलमैन कैडेट को प्रदान किया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है, जबकि राष्ट्रपति स्वर्ण पदक समग्र मेरिट सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कैडेट को दिया जाता है।
विद्यालय के गौरव को और ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले पूर्व छात्र कैप्टन योगेंद्र सिंह ठाकुर (कैडेट संख्या 3869, सत्र 2012-2016), जो वर्तमान में 6वीं बटालियन, द पैराशूट रेजिमेंट (स्पेशल फोर्सेस) में सेवारत हैं, को आतंकवाद-रोधी अभियान में प्रदर्शित अदम्य साहस दिखाने के लिए शौर्य चक्र प्रदान किया गया है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
