Punjab : पेंशनरों को दें 18 फीसदी महंगाई भत्ता

By: Jun 14th, 2026 9:59 pm

मजदूर संघ की बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा, सरकार से मांग

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-पठानकोट

रणजीत सागर बांध परियोजना पर कार्यरत कर्मचारी संगठन थींन डेम कर्मचारी संघ संबंधित (भारतीय मजदूर संघ) की एक विशेष बैठक स्थानीय अध्यक्ष पवन ठाकुर की देखरेख में मजदूर संघ के स्थानीय कार्यालय में संपन्न हुई। जिसमें पंजाब एवं चंडीगढ़ के संगठन मंत्री निरंजन कुमार एवं विभाग प्रमुख ओण्पी वर्मा विशेष तौर पर उपस्थित हुए विशेष तौर पर उपस्थित हुए। बैठक में यूनियन के प्रचार प्रसार के अलावा कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में गंभीरता के साथ विचार विमर्श किया गया। संगठन मंत्री निरंजन कुमार ने कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है उन्होंने कहा, कि माननीय हाईकोर्ट के दिशा निर्देशों के बावजूद पंजाब सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर रोक लगा रखी है। जबकि केंद्र सरकार सहित पड़ोसी राज्यों की सरकारों द्वारा अपने कर्मचारियों को 60 फीसदी महंगाई बता दिया जा रहा है। मगर पंजाब सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों को मात्र 42 फीसदी ही महंगाई भत्ता दिया जा रहा है, जो कर्मचारी के साथ सरासर अन्याय है।

उन्होंने कहा, की पंजाब सरकार कर्मचारियो एवं पेंशनरों को उनका बनता 18 फीसदी महंगाई भत्ता शीघ्र जारी करें, इसके अलावा आंगनवाड़ी महिला कर्मचारियो एवं आशा वर्कर सहित सीपीएफ कर्मचारियों की समस्याओं का शिखर निपटारा करें। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने कर्मचारियों की समस्याओं का शिखर समाधान नहीं किया, तो आने वाले विधानसभा चुनावो में सरकार का सुपड़ा साफ हो जाएगा। बैठक को विभाग प्रमुख ओपी वर्मा के अलावा जिला कोषाध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह सैनी ने संबोधित किया। इस मौके पर पवन ठाकुर, ठाकुर अर्जुन सिंह, अशोक शर्मा, अश्विनी शर्मा, पवन शर्मा, केवल सिंह, धर्मेंद्र राणा, नरेंद्र शर्मा, संजय राणा, सुनील शर्मा, सुदर्शन कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App