पंजाब में जुलाई से शुरू होगी ‘मांवा-धीयां सत्कार योजना’, खाते में सीधे आएंगे पैसे

By: Jun 6th, 2026 12:04 am

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने की घोषणा, बजट में 9,300 करोड़ आबंटित

97 फीसदी महिलाओं को मिलेगा लाभ

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — चंडीगढ़
पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को घोषणा की कि प्रदेश भर की पात्र महिलाओं को पहली जुलाई से श्मुख्यमंत्री मांवा धीयां सत्कार योजना के तहत वित्तीय सहायता मिलनी शुरू हो जाएगी। इस प्रमुख योजना के कार्यान्वयन का जायजा लेते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता को मजबूत करना और यह सुनिश्चित करना है कि वे स्वाभिमान से अपना जीवन व्यतीत कर सकें। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया कि मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना के तहत पंजाब की हर पात्र महिला को 1000 रुपए प्रतिमाह, जबकि अनुसूचित जाति श्रेणी से संबंधित महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह मिलेंगे। उन्होंने कहा कि फंड सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे और जो महिलाएं पहले से ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त कर रही हैंए वे भी इस योजना के तहत पात्र होंगी। पंजाब की लगभग 97 प्रतिशत महिलाओं को इस पहल का लाभ मिलने की उम्मीद है और पंजाब सरकार ने इस योजना को लागू करने के लिए बजट में 9300 करोड़ रुपए आबंटित किए हैं।

इस योजना के बड़े सामाजिक महत्व पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यद्यपि यह वित्तीय सहायता महिलाओं को अमीर नहीं बनाएगी, लेकिन यह उन्हें स्वाभिमान अवश्य प्रदान करेगी। उन्होंने कहाए ष्महिलाएं सबसे अधिक सम्मान की हकदार हैं, क्योंकि वे स्वयं जीवन का स्रोत हैं। माताओं और बहनों के आशीर्वाद दुनिया की हर चुनौती को पार करने में मदद कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया की प्रगति का जायजा लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश भर में पंजीकरण पहले ही शुरू हो चुका है और हर रोज लाखों महिलाओं के नाम दर्ज किए जा रहे हैं। पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण करने की जिम्मेदारी लगभग दो लाख श्महिला सत्कार सखियों को सौंपी गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App