हिमाचल में 21 जून तक बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट जारी, गर्मी से मिलेगी राहत, तूफान भी चलेगा

By: Jun 16th, 2026 12:09 am
Himachal Weather:

स्टाफ रिपोर्टर-शिमला

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदल दी है। सोमवार को भी राजधानी सहित पूरे प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि भी हुई है। मंगलवार से मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में पूरे सप्ताह मौसम का मिजाज बदला-बदला रहेगा। 16 से 21 जून तक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि 18 और 19 जून को कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार 18 जून को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों के कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 19 जून को भी चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों में इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है।

कहां, कितना तापमान

शिमला 15.0, सुंदरनगर 18.5, भुंतर 15.2, कल्पा 8.6, धर्मशाला 16.8, ऊना 18.0, नाहन 18.9, केलांग 4.4, पालमपुर 17.0, सोलन 16.4, मनाली 10.5, कांगड़ा 20.1, मंडी 16.0, बिलासपुर 19.0, चंबा 18.2, डलहौजी 17.1, जुब्बड़हट्टी 17.8, कुफरी 11.9, कुकुमसेरी 6.1, सेऊबाग 12.4 , बरठीं 19.6, पांवटा साहिब 24.0, सराहन 17.5, देहरागोपीपुर 24.0, ताबो 11.3 व नेरी में 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App