रक्षा देवी को 19 वोट, बनीं नूरपुर बीडीसी की नई अध्यक्ष
उपाध्यक्ष पद पर राकेश कौल विजयी, 14 मतों से मिली जीत, नए पदाधिकारियों का चयन
कार्यालय संवाददाता-नूरपुर
पंचायत समिति नूरपुर के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को एसडीएम अरुण शर्मा की अध्यक्षता में चुनाव संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष पद के लिए दो व उपाध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत मतदान करवाया गया, जिसमें पंचायत समिति के कुल 25 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
मतदान के बाद हुई मतगणना में रक्षा देवी को 19 मत प्राप्त हुए, जिसके साथ रक्षा देवी पंचायत समिति नूरपुर की नई अध्यक्ष निर्वाचित घोषित की गईं। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए राकेश कौल को 14 मत प्राप्त हुए और राकेश कौल उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। परिणाम घोषित होने के पश्चात एसडीएम अरुण शर्मा ने दोनों निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर बीडीओ सुभाष अत्रीएपंचायत इंस्पेक्टर रामेश्वर धीमान तथा पंचायत समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
