सांस की बीमारी से पीडि़त मरीजों को राहत

By: Jun 12th, 2026 12:45 am

प्रयास संस्था ने दो मरीजों को प्रदान किए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर
कार्यालय संवाददाता-बिलासपुर
प्रयास संस्था द्वारा सामाजिक सरोकारों को निभाते हुए एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की गई है। संस्था ने विधानसभा क्षेत्र बिलासपुर सदर के दो जरूरतमंद परिवारों को तत्काल स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध करवाई है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत धौण कोठी गांव बलोह के हरी सिंह की माताजी व नगर परिषद बिलासपुर वार्ड नं-1 गांधी मार्केट के निवासी साजिद के चाचाजी पिछले कुछ समय से गंभीर रूप से सांस की बीमारी से पीड़ित हैं। संस्था के पदाधिकारियों द्वारा अवाहदेवी कार्यालय में दोनों मरीजों के परिजनों को स्वास्थ्य लाभ के लिए एक-एक अत्याधुनिक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर निशुल्क प्रदान किया गया।

ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सौंपने के दौरान प्रयास संस्था के सदस्यों ने दोनों पीडि़त मरीजों के लिए ईश्वर से उनके जल्द से जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की प्रार्थना की। प्रयास संस्था में कार्यरत डॉक्टर विकास ठाकुर ने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को लेने आए मरीजों के परिजनों को इन मशीनों को प्रयोग करने की संपूर्ण जानकारी दी गई है। संस्था के दूरभाष नंबर 7018112233 पर संपर्क करने के लिए भी अवगत करवाया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App