श्रावण संक्रांति पर होंगे धार्मिक अनुष्ठान
धर्म संघ श्री भूतनाथ मंदिर मंडी मनाएगा 58वां स्थापना दिवस
स्टाफ रिपोर्टर- मंडी
धर्म संघ श्री भूतनाथ मंदिर मंडी की मासिक बैठक धर्म संघ कार्यालय में प्रधान भीम चंद सरोच की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 16 जुलाई 2026 को श्रावण संक्रांति के अवसर पर धर्म संघ का 58वां स्थापना दिवस मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि स्थापना दिवस समारोह भूतनाथ सराय में श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत सुबह 10 बजे बाबा भूतनाथ जी की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी।
इसके बाद सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के भाग लेने की संभावना है। दोपहर 12 बजे विश्व शांति, मानव कल्याण तथा समाज की सुख-समृद्धि की कामना के लिए विशेष हवन का आयोजन किया जाएगा। बैठक में धर्म संघ के मुख्य सलाहकार डॉ. ओम राज शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश वैद्य, उपाध्यक्ष प्रकाश कश्यप एवं आरके शर्मा, महासचिव कैप्टन जीसी सैनी, कोषाध्यक्ष मुरारी लाल शर्मा, वित्त सचिव महेंद्र पाल राणा, प्रकाश धीमान, प्रकाश चंद शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
