नगर परिषद संतोषगढ़ में एसडीएम अभिषेक मित्तल ने दिलाई शपथ
Jun 6th, 2026 12:47 am
स्टाफ रिपोर्टर-संतोषगढ़
नगर परिषद संतोषगढ़ के नवनिर्वाचित पार्षदों ने शपथ ली। उपमंडलाधिकारी (नागरिक) अभिषेक मित्तल ने सभी निर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई। समारोह में मुख्यातिथि के रूप में विधायक सतपाल सिंह सत्ती उपस्थित रहे। वार्ड-1 से अंजू वाला, वार्ड-2 से अधिवक्ता संदीप पहेश, वार्ड-3 से चरणजीत कौर, वार्ड-4 से इकबाल सिंह, वार्ड-5 से रवि कांत बस्सी, वार्ड-6 से कुसुम लता, वार्ड-7 से ज्योति सैनी, वार्ड-8 से समीर गौतम तथा वार्ड-9 से अंजना चब्बा शामिल रहे। इस अवसर पर नगर परिषद संतोषगढ़ के कार्यकारी अधिकारी हर्ष गुप्ता, सेनेटरी इंस्पेक्टर आशुतोष शर्मा, बलजिन्दर सिंह, किरण वाला, शामली ठाकुर मौजूद रहे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
