दौलतपुर चौक में सात पार्षदों ने खाई कसम

By: Jun 6th, 2026 12:50 am

एसडीएम सौमिल गौतम ने दिलाई शपथ, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

स्टाफ रिपोर्टर-दौलतपुर चौक
नगर पंचायत दौलतपुर चौक के नवनिर्वाचित पार्षदों ने शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। समारोह में एसडीएम सौमिल गौतम ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करते हुए सभी निर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई तथा जनसेवा और विकास कार्यों के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर सचिव बलदेव सिंह ठाकुर, जेई अंकुश कौशल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर नगर पंचायतदौलतपुर चौक के वार्ड नंबर-1 से रजनीश कुमार, वार्ड नंबर-2 से अरुणा कुमारी, वार्ड नंबर-3 से श्वेता कुमारी, वार्ड नंबर-4 से योगराज, वार्ड नंबर-5 से राकेश कुमार, वार्ड नंबर-6 से निर्मला देवी तथा वार्ड नंबर-7 से रेनू रानी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई सभी पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों के समग्र विकास एवं जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत नवनिर्वाचित पार्षदों ने एसडीएम सौमिल गौतम के साथ पौधारोपण भी किया।

टाहलीवाल नगर पंचायत के नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली शपथ

टाहलीवाल। नगर पंचायत टाहलीवाल के नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय में संपन्न हुआ। हरोली के एसडीएम विशाल शर्मा ने सभी पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद सभी पार्षदों ने एक स्वर में ईमानदारी से जनसेवा करने और वार्ड के विकास को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। इस दौरान पार्षदों ने कहा कि जनता ने जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए दिन-रात काम करेंगे। एसडीएम विशाल शर्मा ने नवनिर्वाचित पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि पार्षद पद जिम्मेदारी का पद है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App