दौलतपुर चौक-पिरथीपुर सडक़ पर गंदे पानी का जमाव, राहगीर परेशान
खस्ताहाल सडक़ और बंद नाली से दुर्घटनाओं का बढ़ा खतरा, लोगों ने जल्द से जल्द मांगा समस्या का समाधान, बीमारियां फैलने का भी अंदेशा
स्टाफ रिपोर्टर-दौलतपुर चौक
दौलतपुर चौक-पिरथीपुर सडक़ पर आरा मशीन के समीप सडक़ पर जमा गंदे पानी और बदहाल सडक़ की स्थिति ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सडक़ पर लंबे समय से गंदा पानी खड़ा रहने के कारण पैदल राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर गंदे पानी के छिंटे पडऩे जहां राहगीरों के कपड़ेे खराब हो रहे हैं और पैदल चलना दुश्वार हो रहा। दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह मार्ग हादसों का कारण बनता जा रहा है। इसके अतिरिक्त पानी की निकासी न होने की वजह से नजदीकी दुकानदारों को भी नुकसान हो रहा है।
स्थानीय लोगों देसराज भाटिया, अश्वनी, रमेश जसवाल, संजीव कुमार, अंशुल कपाटिया और महेश सहित अन्य ने बताया कि सडक़ किनारे नालियों की समुचित निकासी न होने से गंदा पानी सडक़ पर फैल जाता है। इसके चलते सडक़ पर फिसलन बनी रहती है और उबड़-खाबड़ मार्ग से गुजरते समय वाहन चालकों को संतुलन बनाए रखना मुश्किल हो जाता है। लोगों का कहना है कि घरों से निकलते गंदे पानी वाली नाली की निकासी बंद पड़ी है और पानी सडक़ पर जमा होने की स्थिति में हालात और भी गंभीर हो रही है। इससे पहले दिसंबर में भी पानी का जमाव हुआ था तब लोकनिर्माण विभाग द्वारा बजरा इत्यादि डालकर अस्थायी हल किया था, लेकिन 6 माह बीत जाने के वाद भी सडक़ के इस को पक्का नहीं किया गया।
मारपीट का लगाया आरोप, थाने में केस दर्ज
ऊना। पुलिस थाना टाहलीवाल के तहत हीरानगर में मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस के पास दी शिकायत में एक युवती ने बताया कि गत दिवस इसके चाचा का बेटा इनके घर आया और इसके पिता के साथ गाली-गलोच करने लगा। इसके बाद कुछ अन्य लोग इनके घर आए और इससे व इसकी माता के साथ मारपीट की। उधर, एसपी सचिन हिरेमथ ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
