राज्य चयन आयोग ने जारी किया इंग्लिश टीचर का रिजल्ट, इतने पद रह गए खाली

By: Jun 6th, 2026 9:52 pm

कार्यालय संवाददाता— हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने इंग्लिश टीचर (पोस्ट कोड 26002) का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। आयोग सचिव डा. विक्रम महाजन ने बताया कि 312 पदों को भरने के लिए शुरू की गई प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। फाइनल परीक्षा परिणाम में 305 पात्र अभ्यर्थी ही आयोग को मिल पाए हैं, जबकि छह पद कोई भी योग्य उम्मीदवार न मिलने के चलते रिक्त रह गए हैं। इनमें सामान्य वर्ग में वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर की दो सीटें, ओबीसी में भी वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर की दो और एससी में भी वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर के दो पद कोई भी योग्य उम्मीदवार न मिलने के चलते खाली रह गए हैं। इसके अलावा एक पद सामान्य वर्ग का हिमाचल प्रदेश माननीय हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुसार खाली रखी गई है।

आयोग सचिव डा. विक्रम महाजन ने बताया कि 312 पदों के लिए 3119 अभ्यार्थियों ने आवेदन किया था। इनमें सें 2414 अभ्यार्थियों ने सीबीटी एग्जाम दिया था, जबकि 705 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित पाए गए। कम्प्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट में उत्तीर्ण 548 अभ्यार्थियों को मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए बुलाया गया था। चयन आयोग में मूल्यांकन प्रक्रिया 20 से 25 मई तक और तीन जून को आयोजित की गई थी। शनिवार को इंग्लिश टीचर का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। अभ्यर्थी आयोग की साइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App