शूलिनी विश्वविद्यालय में छात्रों शिक्षकों-कर्मचारियों ने लगाए पौध

By: Jun 6th, 2026 12:46 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-सोलन
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शूलिनी विश्वविद्यालय में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय के वृंदावन गार्डन क्षेत्र में आयोजित इस अभियान का शुभारंभ निदेशक संचालन ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) एसडी मेहता और एसोसिएट डीन छात्र कल्याण प्रो. नीरज गंडोत्रा ने किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी से पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल करने का भी आह्वान किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बड़ी संख्या में पौधे लगाए। प्रतिभागियों ने हरित परिसर बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर योगदान देने का संकल्प भी लिया।ं


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App