आईटीआई सोलन में शिक्षकों-प्रशिक्षुओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

By: Jun 6th, 2026 12:46 am

निजी संवाददाता-सोलन
आईटीआई सोलन में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षुओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर आधारित विचार-विमर्श से हुआ। इस दौरान प्रशिक्षुओं को पर्यावरण प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, वन संरक्षण, जल संरक्षण तथा स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। संस्थान की प्रधानाचार्या इंजीनियर नवीन कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि जीवनभर अपनाई जाने वाली जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में संस्थान के स्टाफ सदस्य पुनीत पाठक, नरेंद्र कुमार, सनी कुमार, अनिल कुमार, अमित परिहार, रमेश शर्मा, पवन भाटिया, रेनू वर्मा, हेमलता भरद्वाज तथा शिष्टा पराशर भी उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App