लुहणू मैदान से शुरू हुआ बिलासपुर को चमकाने का अभियान

By: Jun 6th, 2026 12:48 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो – बिलासपुर
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन बिलासपुर की अगवाई में जिला बिलासपुर में स्वच्छता एवं पौध रोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का शुभारंभ उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने लुहणू मैदान में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लेकर किया। इसके उपरांत उन्होंने नगर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर पौधरोपण कार्यक्रमों में सहभागिता की तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और अधिकाधिक पौधे लगाने का भी आह्वान किया। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App