डॉक्टर की स्कूटी ले गए चोर, घर के बाहर की थी पार्क

By: Jun 6th, 2026 11:31 am

हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत एक चिकित्सक की स्कूटी चोरी होने का मामला सामने आया है। चिकित्सक ने अपनी स्कूटी को निजी स्कूल के समीप घर के बाहर खड़ा किया हुआ था। जब उन्होंने वाहन को वहां नहीं पाया तो इसकी सूचना सदर थाना में दी और चोरी की शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

जांच के दौरान स्कूटी चिकित्सक के घर से करीब 300 मीटर दूर समीप खड़ी मिली। आशंका जताई जा रही है कि किसी शरारती तत्व ने स्कूटी को वहां ले जाकर खड़ा कर दिया। पुलिस ने स्कूटी बरामद कर ली है और मामले की जांच जारी है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि वाहन को वहां तक ले जाने वाले व्यक्ति की पहचान की जा सके। स्कूटी मिलने के बाद चिकित्सक ने राहत की सांस ली है। एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App