शिमला में चिट्टे सहित तीन युवक गिरफ्तार, गाड़ी जब्त
स्पेशल सैल की कार्रवाई से नशा तस्करों में हडक़ंप
स्टाफ रिपोर्टर-शिमला
शिमला पुलिस के नशा तस्करी विरोधी अभियान के तहत स्पेशल सैल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को 15 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस थाना बालूगंज में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। स्पेशल सैल शिमला की टीम उप-निरीक्षक अंबी लाल के नेतृत्व में शोघी पुलिस चौकी के पास गश्त और चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध वाहन को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर वाहन में सवार तीन युवकों के कब्जे से करीब 15 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
नशा तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 21 वर्षीय अभिनव शर्मा निवासी शिमला, 23 वर्षीय लवेश गोयल निवासी जिला बिलासपुर, जो वर्तमान में शिमला में किराये पर रह रहा था, तथा 23 वर्षीय शिवम सरसवाल निवासी शिमला के रूप में हुई है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
