टीएमसी के कार्डियोलॉजी विभाग को मिली नई मजबूती

By: Jun 11th, 2026 12:02 am

विभाग में दो नए डाक्टरों ने दी ज्वाइनिंग, 200 से ज्यादा मरीजों को ओपीडी में किया चैकअप

स्टाफ रिपोर्टर- टीएमसी
डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में दो नए डाक्टर सोनी तथा डाक्टर लक्की का तबादला मंगलवार को कर दिया गया। बुधवार को डाक्टर सोनी एसोसिएट प्रोफ़ेसर ने ज्वाइन कर लिया है। डाक्टर सोनी इससे पहले लाल बहादुर शास्त्री मेडीकल कालेज नेर नेरचौक मंडी में सेवाएं दे रहे थे । इसके साथ दूसरे डाक्टर लक्की कुमार एक दो दिन में ज्वाइन कर लेंगे। वर्तमान में डाक्टर लक्की डा. राधाकृष्णन गवर्मेंट मेडिकल कालेज में कार्यरत थे।

डाक्टर नरेश राणा ने भी बुधवार को ज्वाइन कर लिया, वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और मेडिकल लीव पर थे। 21 तारीख को डाक्टर अबुधर भी नीदरलैंड से फेलोशिप के बाद ड्यूटी ज्वाइन कर लेंगे। पिछले कुछ महीनों से टांडा मेडिकल कालेज के कार्डियोलॉजी विभाग में डाक्टरों की कमी के चलते दूर दराज से आने वाले मरीजों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही थी। ईको सहित अन्य टेस्टों के लिए तीन चार महीनों की डेट्स मिल रही थी, लेकिन अब चार डाक्टरों के आने के बाद स्थितियों में सुधार की उम्मीद है। बुधवार को डाक्टर नरेश राणा तथा डाक्टर सोनी के आने के बाद 200 से ज्यादा मरीजों को ओपीडी में चैकअप किया गया तथा ईको सहित अन्य टेस्ट भी किए गए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App