डलहौजी में वीकेंड पर उमड़़े सैलानी, वाहनों की लगी कतारें
यातायात व्यवस्था बेहतर रखना पुलिस के लिए चुनौती, होटलों की आक्यूपेंसी 90 फीसदी
स्टाफ रिपोर्टर-डलहौजी
पर्यटन नगरी डलहौजी में इस वीकेंड भारी संख्या में पर्यटक दो पल सुकनू के बिताने के लिए पहुंचे हैं। इससे वीकेंड पर पर्यटक वाहनों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ौतरी दर्ज की गई। शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों, बाजारों और प्रवेश मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। बढ़ते यातायात दबाव के कारण पीक आवर्स के दौरान यातायात पुलिस कर्मियों को व्यवस्था बनाए रखने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस वीकेंड डलहौजी शहर के होटलों की आक्यूपेंसी 90 फीसदी दर्ज की गई है। सुभाष चौक, गांधी चौक, पंजपुला तथा खज्जियार मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सामान्य दिनों की तुलना में अधिक रही।
यातायात पुलिस के जवान विभिन्न चौकों और संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहकर यातायात को सुचारू बनाए रखने में जुटे रहे। कई स्थानों पर वाहनों की रफ्तार धीमी होने से जाम जैसी स्थिति भी बनी, जिसे पुलिस ने समय रहते नियंत्रित कर लिया। वीकेंड पर बड़ी संख्या में पहुंचे पर्यटकों ने डलहौजी के सुहावने मौसम और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया। वहीं यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित पाॄकग स्थलों का उपयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है ताकि पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
