पालमपुर में गिरा पेड़, दो गाडिय़ां चकनाचूर

By: Jun 12th, 2026 12:50 am

चेतावनी के बावजूद नहीं हटा पेड़; हादसे ने खोली प्रशासन की पोल, बाल-बाल बचे लोग
दिव्य हिमाचल ब्यूरो- पालमपुर
पालमपुर में लोक निर्माण विभाग के कार्यालय के निकट एक भारी भरकम पेड़ गिरने के कारण जहां दो गाडिय़ां डैमेज हो गई हैं, वहीं लोग निर्माण विभाग के एक रिहायशी क्वार्टर की छत भी क्षतिग्रस्त हो गई है। कोई भी राहगीर इसकी चपेट में न आने के कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया है। इस क्वॉर्टर में लगा विद्युत मीटर भी छिटक कर बाहर आ गया है। पेड़ गिरने के साथ ही एक बड़ा धमाका हुआ। मौके पर भारी संख्या में लोग इक_े हुए। पेड़ गिरने के कारण विद्युत की तारें भी टूट गई हैं। इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन वहां रिहायशी क्वॉर्टर्स के बाहर बनी पार्किंग में पर तीन गाडिय़ां खड़ी थीं, जिसमें से दो गाडिय़ों को भारी नुकसान पहुंचा है। इस मकान में रहने वाले कर्मचारियों का कहना है कि इस बाबत उन्होंने एक महीने पहले ही पालमपुर प्रशासन को एक लिखित एप्लिकेशन देकर अवगत कराया था। उसके उपरांत अधिकारियों व पुलिस द्वारा मौके का दौरा किया गया था। परंतु इसके बाद भी इस पेड़ को यहां से हटाया नहीं गया था। बताते चलें कि पालमपुर इलाके में सडक़ के किनारे इस प्रकार के अनेक पेड़ हैं जहां कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सडक़ के किनारे खतरनाक पेड़ों को वहां से हटाया जाए ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो सके।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App