2 कारों में जोरदार टक्कर, महिला की मौत, 10 घायल, हमीरपुर फोरलेन पर भूंपल में हादसा
हमीरपुर। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत हमीरपुर फोरलेन पर भूंपल के निकट सुकराला के पास दो कारों की आमने-सामने हुई भीष्म भिड़ंत में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से पांच लोगों को गंभीर अवस्था में टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया है। घायलों में तीन बच्चे भी शामिल हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली से एक परिवार अर्टिगा कार में हमीरपुर के हीरानगर में अपने रिश्तेदारों के पास घूमने आए हुए थे। शुक्रवार को सारा परिवार दियोटसिद्ध में माथा टेक कर ज्वालाजी जा रहे थे, परंतु नादौन से हमीरपुर की ओर जा रही एक इनोवा कार सुकराला गांव के पास विपरीत दिशा में जाकर नादौन की तरफ आ रही अर्टिगा कार से जा टकराई। जिस कारण अर्टिगा कार में सवार दिल्ली निवासी विजय कुमार, विनय कुमार, पदमा देवी पत्नी विजय कुमार, मानवी, बुल्लो गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि तीन छोटे बच्चों सांची, सानया, वान्या सहित माल्या देवी को भी काफी चोटें आई हैं, वहीं दूसरी कार में सवार चिराग तथा अक्षित को भी काफी छोटे आई है। हादसा इतना भीषण था कि दोनों कारों के परखचे उड़ गए। आसपास के लोगों तथा एंबुलेंस के द्वारा सभी घायलों को तुरंत नादौन अस्पताल पहुंचाया, परंतु दिल्ली निवासी पदमा कुमारी की रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि दिल्ली के एक ही परिवार के विजय कुमार, विनय कुमार, मानवी, बुल्लो तथा एक छोटी बच्ची को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
