वैभव सूर्यवंशी की एंट्री, सूर्यकुमार यादव आउट, अय्यर बने नए कप्तान, टीम इंडिया का हुआ ऐलान

By: Jun 6th, 2026 1:34 pm

नई दिल्ली। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का आज शनिवार को ऐलान हो गया है। मेन्स सेलेक्शन पैनल की भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के हेडक्वार्टर में बैठक हुई, जिसमें स्क्वॉड को अंतिम रूप दिया गया। क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की चयन समिति ने शनिवार को आयरलैंड, इंग्लैंड, एशियाई खेल और श्रीलंका के साथ होने वाली सीरीज के लिए टीम की घोषणा की।

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए श्रेयस अय्यर को टी20 टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि सूर्यकुमार यादव को कप्तानी के पद से हटा दिया है। टीम में भी उनको जगह नहीं मिली है। एशियाई खेलों के लिए चुनी गई टीम का नेतृत्व भी श्रेयस करेंगे, जबकि इस टीम में विस्फोटक युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को शामिल किया गया है। तिलक वर्मा को टी20 टीम का उपकप्तान बनाया गया है।

एशियाई खेल 2026 के लिए भारत की टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रित बुमरा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी

इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव

भारत का आयरलैंड दौरा (जून)
• पहला टी20: 26 जून, बेलफास्ट
• दूसरा टी20: 28 जून, बेलफास्ट

भारत का इंग्लैंड दौरा (जुलाई)

. 1 जुलाई: पहला टी20, चेस्टर ले स्ट्रीट
• 4 जुलाई: दूसरा टी20, मैनचेस्टर
• 7 जुलाई: तीसरा टी20, नॉटिंघम
• 9 जुलाई: चौथा टी20, ब्रिस्टल
• 11 जुलाई: पांचवां टी20, साउथम्प्टन
• 14 जुलाई: पहला वनडे, बर्मिंघम
• 16 जुलाई: दूसरा वनडे, कार्डिफ
• 19 जुलाई: तीसरा वनडे, लॉर्ड्स


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App