चायनगरी की सडक़ों पर रेंग-रेंग कर निकलीं गाडिय़ां
सुहावने मौसम का आनंद लेने पहुंचे पर्यटकों की गाडिय़ों से लगा जाम, मिनटों का सफर घंटों में हुआ तय
दिव्य हिमाचल ब्यूरो- पालमपुर
शनिवार के दिन पड़ोसी राज्यों से भारी संख्या में टूरिस्ट हिमाचल प्रदेश के सुहावने मौसम का आनंद लेने के लिए पहुंचा हुआ था। बताते चलें कि खासकर पालमपुर की सडक़ों में भारी संख्या में टूरिस्ट की गाडिय़ों का जमघट दिखाई दिया। इस दौरान चायनगरी पालमपुर की सडक़ों पर भारी भरकम दूसरी ओर ट्रैफिक देखा गया। सडक़ों पर वाहन रेंग-रेंग चल रहे थे। कई जगह पर जाम भी देखने को मिले। बताते चलें कि धर्मशाला के क्रिकेट स्टेडियम में भारत तथा अफगानिस्तान के बीच होने वाले एकदिवसीय मैच के चलते भी भारी मात्रा में स्थानीय लोग तथा टूरिस्ट धर्मशाला की तरफ कूच कर रहे थे।। पठानकोट मंडी हाईवे पर भी सैकड़ों वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे थे। कुछ ही मिनटों के रास्ते के लिए लगभग एक घंटे का समय बरबाद हो रहा था। हिमाचल प्रदेश में मौसम कूल-कूल होने के कारण पंजाब, दिल्ली, हरियाणा तथा जम्मू का टूरिस्ट भी भारी मात्रा में हिमाचल पहुंच रहा है, जिस कारण सडक़ों पर वाहनों की लाइनें लगती हुई दिखाई दी। वीकेंड के कारण भारी संख्या में टूरिस्ट यहां से गुजर रहा था, जिसके कारण जगह-जगह जाम की स्थिति बन गई थी। मनाली तथा धर्मशाला की तरफ टूरिस्ट की सैकड़ों हजारों गाडिय़ां अपने गंतव्य की ओर जा रही थीं।
22 टायरी ट्राला फंसा, देहरा-नगरोटा सूरियां मार्ग रहा बंद
नगरोटा सूरियां। नगरोटा सूरियां-देहरा सडक़ मार्ग पर हरिपुर के समीप शनिवार सुबह उस समय यातायात पूरी तरह बाधित हो गया, जब पुल निर्माण कार्य में प्रयुक्त एक बड़ी ड्रिल मशीन को लेकर जा रहा 22 टायरी भारी वाहन सडक़ के एक तीखे मोड़ पर फंस गया। वाहन के फंसने से सडक़ के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। मार्ग बंद होने से सुबह के समय यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि ऐसे भारी वाहनों की आवाजाही के लिए पहले से उचित व्यवस्था की जाए।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
