नाहन के होटल कबीरा में शुरू हुई वर्मा ज्वेलर्स की प्रदर्शनी

By: Jun 17th, 2026 12:02 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-नाहन
हिमाचल प्रदेश के नामी ज्वेलर्स में शुमार वर्मा ज्वेलर्स सोलन प्रदर्शनी मंगलवार को नाहन के होटल कबीरा में शुरू हुई है। तीन दिवसीय प्रदर्शनी में चांदी, सोने और डायमंड की ज्वेलरी के आकर्षक डिजाइन ग्राहकों के लिए प्रदर्शनी में रखे गए हैं। वर्मा ज्वेलर्स सोलन के वरिष्ठ सदस्य शीशराम ठाकुर व वरुण गर्ग ने बताया कि चार दिनों तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में ग्राहकों के लिए विशेष आकर्षक ऑफर रखे गए हैं। 75,000 से अधिक के सोने के जेवरात की खरीददारी पर एक सोने का सिक्का नि:शुल्क उपभोक्ता को दिया जाएगा। इसके अलावा 50,000 के डायमंड ज्वेलरी पर भी सोने के सिक्के का उपहार के रूप में ग्राहकों को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोने के बढ़ते दामों को देखते हुए इस बार वर्मा ज्वैलर्स द्वारा 9 व 14 कैरेट के हल्के आकर्षक सेट भी ग्राहकों के लिए रखे गए हैं। उन्होंने कहा कि नाहन शहर के होटल कबीरा में 16 से 19 जून तक लगाई गई इस प्रदर्शनी में ग्राहक अपना पुराना सोना भी एक्सचेंज कर सकते हैं। पुराने सोने के एक्सचेंज पर तीन हजार का कैश ऑफर भी ग्राहकों के लिए रखा गया है।

इस अवसर पर वर्मा ज्वेलर्स के शीशराम ठाकुर व वरुण गर्ग ने बताया कि वर्मा ज्वेलर्स जो आज पूरे उत्तर भारत में अपना नाम कमा रहा है वह माता बालासुंदरी व शिरगुल महाराज की कृपा से सब कुछ संभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला के ग्राहकों का अपार सहयोग वर्मा ज्वेलर्स सोलन को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि शादी विवाह में लोगों के डिमांड के अनुसार छोटे-छोटे सेट 9 व 14 कैरेट में भी तैयार किए गए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App