सीएम बनने के बाद पहली बार सोनिया-राहुल से मिले विजय

By: Jun 10th, 2026 10:50 pm

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — नई दिल्ली

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय की सोनिया गांधी से यह पहली मुलाकात थी, जबकि राहुल गांधी उनकी शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए थे। तमिलनाडु में ऐतिहासिक जीत हासिल करने वाले थलापति विजय की कांग्रेस नेतृत्व के साथ यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब लोकसभा का मुख्य विपक्षी दल अपने गठबंधन को मजबूत करने में लगा हुआ है।

विजय की वजह से तमिलनाडु में कांग्रेस की दशकों पुरानी साथी डीएमके नाराज चल रही है। ऐसे में राहुल और सोनिया गांधी की विजय से मुलाकात तमिल वेत्री कडग़म (टीवीके) के लिए इंडिया गठबंधन के रास्ते खोल सकता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App