वीरेंद्र कंवर ने जनप्रतिनिधि किए सम्मानित

By: Jun 6th, 2026 12:48 am

ग्राम पंचायत सिंहाना में पूर्व मंत्री ने चुने गए प्रतिनिधियों को दीं शुभकामनाएं
स्टाफ रिपोर्टर-बंगाणा
कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने ग्राम पंचायत सिंहाना में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान में आयोजित विजय समारोह में शिरकत कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समारोह में नव-निर्वाचित बीडीसी सदस्य नीलम रानी, प्रधान सुनीता देई, उप-प्रधान सुरम सिंह तथा वार्ड सदस्य गौरा देवी और फरीद खान को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वीरेंद्र कंवर ने सभी जनप्रतिनिधियों को उनकी जीत पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंचायत चुनाव लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं और जनता ने अपने गांवों के विकास की जिम्मेदारी जिन प्रतिनिधियों को सौंपी है, वे निश्चित रूप से जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में पंचायतों की नई सरकारें अस्तित्व में आ चुकी हैं और लोगों को इनसे विकास एवं सुशासन की बड़ी अपेक्षाएं हैं।वीरेंद्र कंवर ने कहा किचुनावों के परिणामों ने प्रदेश की राजनीतिक दिशा का संकेत दे दिया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App