हम कसम खाते है… ऊना में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने ली शपथ

By: Jun 9th, 2026 12:04 am

अंब में 22 पंचायत समिति सदस्यों ने ली शपथ

अंब। विकास खंड अंब के नवनिर्वाचित 22 पंचायत समिति सदस्यों को सोमवार को पंचायत समिति सभागार में आयोजित एक समारोह के दौरान एसडीएम अंब पारस अग्रवाल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में गिंडपुर मलौन से संदीप कुमार, भटेड़ से राजेश कुमार, नारी चिंतपूर्णी से शिखा, डूहल भटवाला से मधुबाला, लोहारा अप्पर से अनूप कुमारी, मुबारिकपुर से पूजा देवी, कलरूही से अमन जसवाल, लोहारा लोअर से अजीत कुमार, चोआर से अशोक कुमार, मैड़ी खास से दर्शना देवी, तियाई से सुभाष चंद, जुबेहड़ से रीता देवी, नैहरी नौरंगा से रमन राजन, कुठेड़ा खैरला से सुभाष कुमार, कटौहड़ कलां से शारदा देवी, अंदौरा लोअर से सरिता रानी, बेहड़ जसवां से मनजीत कुमारी, ठठल से विनोद कुमार, टकारला से रजनी देवी, दियाड़ा से जसवीर सिंह, हम्बोली से मनजीत कौर तथा धुसाड़ा से निर्मला देवी शामिल रहे।इस अवसर पर बीडीओ अंब ओमपाल डोगरा, पंचायत निरीक्षक विजय कुमार मौजूद रहे।

गगरेट में एसडीएम सौमिल गौतम ने दिलाई ओथ

गगरेट। पंचायत समिति गगरेट के नवनिर्वाचित सदस्यों ने सोमवार को विकास खंड कार्यालय गगरेट में कर्तव्यनिष्ठा एवं निष्ठा की शपथ ग्रहण की। यह शपथ उपमंडलाधिकारी (ना.) गगरेट सोमिल गौतम द्वारा हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 तथा हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के प्रावधानों के तहत दिलाई गई। कार्यक्रम में पंचायत समिति गगरेट के सभी 20 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ने शपथ ली। 0इनमें ऊषा कुमारी, ब्रजेश कुमार, मधु शर्मा, सुदेश कुमार, सुनीता देवी, प्रवीण कुमार, राकेश कुमार, सीमा देवी, रीना, रेखा, काजल, बृज बाला सूद, रीना कुमारी, अविनाश, संजीव कुमार, सुमन कुमार, दीपांशु डडवाल, राज कुमारी, राजेश कुमार तथा प्रवीन कुमारी शामिल रहे।

जिला परिषद ऊना के 17 सदस्यों ने ली पद की शपथ

ऊना। जिला परिषद ऊना के नवनिर्वाचित 17 सदस्यों ने सोमवार को जिला परिषद सभागार में आयोजित एक गरिमामय समारोह में पद की शपथ ली। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) जतिन लाल ने सभी सदस्यों को शपथ दिलाई। में जिला परिषद वार्ड मुबारिकपुर से पवनजीत सिंह, कुठेड़ा खैरला से अरुण लता, ठठल से सरबन सिंह, सोहारी से योगराज, लठियाणी से अनीता देवी, धनेत से चंचल वाला, टक्का से सुमित कुमार शर्मा, चताड़ा से अनु ठाकुर, देहलां अप्पर से अविनाश कुमार, रायपुर सहोड़ा से बिंदु शर्मा, बाथू से ज्योति वाला, दुलैहड़ से सुलिंदरपाल कौर, हरोली से केवल सिंह, पंजावर से इंदु वाला, अंबोटा से पवन कुमार, चलेट से आरती देवी तथा भंजाल लोअर से गुरमुख सिंह शामिल रहे। समारोह में जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार, जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी, नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के परिजन तथा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App