थाने में सिखाया योग, परिसर में लहलहाई हरियाली

By: Jun 6th, 2026 12:48 am

आईटीआई नैहरियां में गूंजा योग का संदेश, पर्यावरण दिवस पर रोपे पौधे

दिव्य हिमाचल ब्यूरो – ऊना
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में उपमंडल अंब एवं गगरेट के विभिन्न संस्थानों में आयुष विभाग की ओर से योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। उपमंडल आयुष चिकित्सा अधिकारी अंब(भंजाल) डा. राजेश शर्मा ने बताया कि इन जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को योग एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक भी बनाया जा रहा है।

इसी क्रम में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान(आईटीआई)नैहरियां तथा पुलिस थाना गगरेट में विशेष योग सत्र आयोजित किए गए। शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आईटीआई नैहरियां परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में उपमंडल आयुष चिकित्सा अधिकारी डा. राजेश शर्मा ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण स्वस्थ जीवन की आधारशिला है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App