करेला 70, बैंगन 40 रुपए किलो बिका

By: Jul 27th, 2026 12:01 am

सोलन संडे मार्केट में उमड़ी भीड़, ताजी सब्जियों की खरीददारी करने के लिए पहुंचे लोग

निजी संवाददाता-सोलन
पुराने बस स्टैंड के समीप रविवार को लगने वाली संडे सब्जी मार्केट में सुबह से ही खरीदारों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ी। शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग सप्ताहभर के लिए ताजी सब्जियां खरीदने बाजार पहुंचे। टमाटर, शिमला मिर्च, भिंडी, लौकी और करेला की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली। व्यापारियों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण कुछ सब्जियों की आवक प्रभावित हुई है, लेकिन स्थानीय किसानों की उपज उपलब्ध होने से बाजार में किसी प्रकार की कमी नहीं रही। हरी धनिया, पुदीना और अन्य हरी सब्जियों की भी अच्छी मांग रही। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि मौसम सामान्य रहने पर आने वाले दिनों में सब्जियों की आवक बढ़ेगी, जिससे कीमतों में भी राहत मिलने की उम्मीद है। दिनभर चली खरीदारी से संडे सब्जी मार्केट में रौनक बनी रही।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App