चार गणितज्ञों को फील्ड्स मेडल, पहली बार चीन के दो गणितज्ञों को मिला यह पुरस्कार
वाशिंगटन। चीन, अमरीका और कनाडा के चार गणितज्ञों को संयुक्त रूप से इस वर्ष का फील्ड्स मेडल प्रदान किया गया है। फील्ड्स मेडल को गणित के क्षेत्र का सर्वोच्च सम्मान माना जाता है। यह पुरस्कार चीन के दो गणितज्ञों होंग वांग और यू देंग को अमरीका के जॉन पार्डन और कनाडा के जैकन त्सिमरमैन के साथ संयुक्त रूप से दिया गया है। इसमें विजेताओं को 15,000 कनाडाई डॉलर की राशि प्रदान की जाती है।
चीनी मीडिया के अनुसार, ऐसा पहली बार हुआ है, जब दो चीनी नागरिकों ने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता है। अमरीका और फ्रांस में अध्यापन करने वाली सुश्री होंग वांग यह सम्मान पाने वाली दुनिया की केवल तीसरी महिला हैं। दोनों चीनी गणितज्ञों को उन समस्याओं को हल करने के लिए यह पुरस्कार मिला है, जो एक सदी से भी अधिक समय से गणितज्ञों को उलझा रही थीं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

