ट्रंप बोले- यूक्रेन संघर्ष का अंत लोगों की सोच से कहीं अधिक करीब

By: Jul 7th, 2026 12:23 pm

वॉशिंगटन। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा नाटो शिखर सम्मेलन से इतर कहा कि यूक्रेन में संघर्ष का अंत लोगों की सोच से कहीं ज़्यादा करीब है। राष्ट्रपति ट्रंप ने संवाददताओं से कहा, “मुझे लगता है कि हम यूक्रेन में संघर्ष को सुलझाने के मामले में लोगों की सोच से कहीं ज़्यादा करीब पहुंच रहे हैं।” उन्होंने कहा कि सात-आठ जुलाई को तुर्की के अंकारा में होने वाले नाटो शिखर सम्मेलन में रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष पर चर्चा की जाएगी।

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमरीका में चल रहे सशस्त्र संघर्ष को खत्म करने के लिए रूस और यूक्रेन के संपर्क में है। ट्रंप ने कहा, “वह (रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ) इस संघर्ष को समाप्त करना चाहते हैं और यूक्रेन भी इसे खत्म करना चाहता है। हमारी बातचीत जारी है और हम देखेंगे कि क्या इसे समाप्त कराया जा सकता है। यह एक बेहद दुखद स्थिति है।”


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App