पेंशनर्ज का एरियर-मेडिकल बिल प्राथमिकता से जारी हो
घुमारवीं। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड पेंशनजऱ् वेलफेयर एसोसिएशन घुमारवीं इकाई की बैठक उपप्रधान गंगा प्रसाद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पेंशनजऱ् की विभिन्न लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में मांग उठाई गई कि 70 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनजऱ् के लंबित एरियर तथा मेडिकल बिलों का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र किया जाए। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ती आयु के साथ चिकित्सा संबंधी खर्च लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में समय पर मेडिकल रिम्बर्समेंट और एरियर का भुगतान नहीं होने से वरिष्ठ पेंशनरों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। एसोसिएशन ने सरकार से करुणामूलक आधार पर दिए जा रहे रोजगार को स्थायी किए जाने की भी मांग की, ताकि पात्र परिवारों को दीर्घकालिक सुरक्षा और लाभ मिल सके। पदाधिकारियों ने सरकार और विद्युत बोर्ड से पेंशनरों की लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का आग्रह किया। बैठक की शुरुआत में सब-स्टेशन बिल्डिंग सैकाड्रिलेट में तैनात रहे स्वर्गीय नंद लाल शर्मा (फोरमैन) के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

