1.4 अरब भारतीय हमारे साथ, जेडी वेंस की टिप्पणी पर इजरायली पीएम नेतन्याहू का जवाब

By: Jul 7th, 2026 12:06 am

एजेंसियां— यरूशलम

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमरीकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के इस दावे को खारिज कर दिया कि वॉशिंगटन इजरायल का एकमात्र ताकतवर सहयोगी है। उन्होंने कहा कि इजरायल, अमरीका के अलावा भारत सहित अन्य सहयोगियों के समर्थन पर भी निर्भर है। यह बयान लेबनान में इजरायल के सैन्य अभियानों और ईरान के साथ अमरीका की मध्यस्थता वाले शांति समझौते को लेकर दोनों सहयोगियों के बीच बढ़ते तनाव के बीच आया है।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत से मिल रहे समर्थन का जिक्र करते हुए अमरीकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के उस बयान का जवाब दिया है, जिसमें वेंस ने कहा था कि अमरीका ही इजरायल का एकमात्र ताकतवर सहयोगी है। नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल को कई अन्य देशों का समर्थन हासिल है, जिनमें भारत जैसा एक छोटा देश, आप जानते हैं, वहां 1.4 अरब लोग हैं और सच कहूं तो, हमें वहां से जबरदस्त समर्थन मिलता है।

अमरीका को बताया था एकमात्र ताकतवर सहयोगी

पिछले महीने एक ब्रीफिंग के दौरान जब अमरीकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से उन रिपोर्टों के बारे में पूछा गया, जिनमें कहा गया था कि इजरायली नेता अमरीका-ईरान समझौते से नाखुश हैं और राष्ट्रपति ट्रंप की आलोचना कर रहे हैं, तो वेंस ने कहा, अगर मैं इजरायली सरकार की कैबिनेट में होता, तो मैं शायद उस एकमात्र ताकतवर सहयोगी की आलोचना नहीं करता, जो पूरी दुनिया में मेरे पास बचा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App