117 मेधावी विद्यार्थी और 8 विशिष्ट हस्तियां सम्मानित
संस्कार संस्था का प्रतिभा सम्मान समारोह; पद्मश्री हरिमान शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में रहे उपस्थित, नशामुक्त समाज और उज्ज्वल भविष्य का संदेश भी दिया
निजी संवाददाता – घुमारवीं
संस्कार संस्था घुमारवीं द्वारा रविवार को प्रतिभा दक्षता सम्मान-2026 समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में पद्मश्री हरिमान शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डा. कर्नल राजेश्वर चंदेल कुलपति, सरदार कृषि नगर दांतीवाड़ा कृषि विश्वविद्यालय बनासकांठा गुजरातद्ध तथा डा. बृजलाल शर्मा प्राचार्य आईआईएमएस शिमला विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं सुरेश कपिल, प्रांत महामंत्री शिक्षा समिति ने मुख्य वक्ता के रूप में समारोह को संबोधित किया। मुख्य अतिथि पद्मश्री हरिमान शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में हमेशा परिश्रमए धैर्य और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढऩा चाहिए।
उन्होंने विद्यार्थियों से बड़े सपने देखने तथा उन्हें साकार करने के लिए लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती अपनाकर स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है। प्राकृतिक खेती की लागत कमए लाभ अधिक है तथा इससे धरती मां का संरक्षण भी होता है। विशिष्ट अतिथि डा. कर्नल राजेश्वर चंदेल ने मेधावी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अब समाज को उनसे बड़ी अपेक्षाएं हैं। विशिष्ट अतिथि डा. बृज लाल शर्मा ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा आवश्यकता पडऩे पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि संस्था ने इस वर्ष आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए 86 हजार रुपए की सहायता प्रदान की है। महेंद्र धर्माणी ने कहा कि देश सेवा केवल डाक्टर या इंजीनियर बनकर ही नहीं बल्कि अपने गांव और क्षेत्र में स्वरोजगार स्थापित कर भी की जा सकती है।
समाजसेवियों पर बरसे पुरस्कार
संस्कार संस्था घुमारवीं द्वारा इस वर्ष 117 मेधावी विद्यार्थियों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 8 विशिष्ट व्यक्तित्वों को ष्प्रतिभा दक्षता सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। सम्मानित विद्यार्थियों में घुमारवीं क्षेत्र के दसवीं एवं जमा दो कक्षाओं में अपने-अपने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले तथा प्रदेश स्तर की मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थी शामिल रहे। इसके अतिरिक्त समाज, शिक्षा, संस्कृति, खेल, कृषि एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 8 व्यक्तित्वों को भी सम्मानित कर उनके कार्यों का अभिनंदन
किया गया।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

