200 साल पुराना नर्वदेश्वर महादेव मंदिर बदहाल
सुजानपुर की ऐतिहासिक धरोहर पर संकट, , खंडित मूर्तियों से उठे सवाल
निजी संवाददाता – सुजानपुर
सुजानपुर का ऐतिहासिक नर्वदेश्वर महादेव मंदिर जो लगभग दो शताब्दियों से आस्था, कला और इतिहास का प्रतीक माना जाता है, आज संरक्षण के अभाव में बदहाली का शिकार होता दिखाई दे रहा है। कभी अपनी अद्भुत कांगड़ा शैली की चित्रकला, भव्य स्थापत्य और धार्मिक महत्व के लिए देश-विदेश तक प्रसिद्ध यह मंदिर अब धीरे-धीरे अपनी पहचान खोता जा रहा है।
मंदिर की दीवारों पर बनी प्राचीन कलाकृतियां समय के साथ धुंधली पड़ रही हैं, जबकि बरसात के दिनों में छत से टपकता पानी इस ऐतिहासिक धरोहर को लगातार नुकसान पहुंचा रहा है। मंदिर परिसर में बने छोटे-छोटे मंदिरों के ऊपरी हिस्से खंडित हो चुके हैं। कई स्थानों पर पत्थर टूट चुके हैं और संरचना कमजोर होती जा रही है। सबसे अधिक चिंता का विषय मंदिर परिसर में स्थापित नंदी महाराज की खंडित प्रतिमा है, जिसकी श्रद्धालु आज भी पूरी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना करते हैं। इसके अलावा मंदिर के भीतर और बाहर भी कुछ अन्य प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त अवस्था में दिखाई देती हैं।
क्यों नहीं उठाया कोई ठोस कदम
यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि इस ऐतिहासिक मंदिर में क्षतिग्रस्त प्रतिमाओं के संरक्षण और उचित धार्मिक प्रक्रिया को लेकर अब तक कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाया गया। हर वर्ष यहां बड़े स्तर पर भंडारों, शिवरात्रि और अन्य धार्मिक आयोजनों में हजारों श्रद्धालु
पहुंचते हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

