कारगिल विजय दिवस पर माजरा में 50 लोगों ने किया रक्तदान

By: Jul 27th, 2026 12:01 am

कार्यालय संवाददाता-पांवटा साहिब
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पांवटा साहिब के माजरा में ‘मेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्था’ ने देवभूमि ब्लड सेंटर, देहरादून के सहयोग से मंदिर हॉल, बाता रोड में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। शिविर में क्षेत्र के युवाओं, महिलाओं, समाजसेवियों और विभिन्न संस्थाओं के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। करीब 50 स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में रक्तदान किया। देवभूमि ब्लड सेंटर की डा. आयुषी और डा. संजय ने बताया कि स्वैच्छिक रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित है। संस्था की अध्यक्ष पुष्पा खंडूजा ने कहा कि कारगिल शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि मानव सेवा और रक्तदान जैसे कार्यों के माध्यम से ही दी जा सकती है। शिविर में संस्था के निदेशक डा. अनुराग गुप्ता के नेतृत्व में इसरार मोहम्मद, अमित कुमार, नीरज बंसल, विवेक गुप्ता सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App