16 केटागरी में 57 बैडमिंटन खिलाडिय़ों ने दिखाए जौहर
कार्यालय संवाददाता – हमीरपुर
साईं सेंटर हमीरपुर के इंडोर स्टेडियम में चल रही दो दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में बैडमिंटन एसोसिएशन के सलाहकार जेएन अग्रिहोत्री ने शिरक्त की और विजेता व उपविजेता खिलाडिय़ों को ट्राफी व कैश प्राइज देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में विशेष अतिथि के रूप में भारतीय बैडमिंटन संघ के पूर्व संयुक्त सचिव राजिंद्रर शर्मा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में सिंगल, डब्बल, मिक्स डब्बल सहित 16 केटागरी में 57 बैडमिंटन खिलाडिय़ों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अंडर-9, अंडर-11, अंडर-19 और महिला-पुरुष के सिंगल, डब्बल और मिक्स मुकाबले खेले गए। पुरुष वर्ग के सिंग मुकाबले में शिवांश विजेता व देवांश राणा उपविजेता रहा। जबकि पुरुष डब्बल में देवांश राणा व जतिन गुप्ता विजेता और शिवांश व सन्यम गुप्ता उपविजेता रहा। महिला वर्ग के सिंगल मुकाबलों में सरगम ठाकुर विजेता व कृर्तिका ठाकुर उपविजेता रही।
मिक्स डब्बल मुकाबलों में जतिन गुप्ता व कृतिका रत्न विजेता और कृतिका ठाकुर व सरगम ठाकुर उपविजेता रहे। अंडर-19 लडक़ों के वर्ग में देवांश राणा विजेता व शिवांश राणा उपविजेता रहे, जबकि डब्बल में देवांश राणा व ईशान बदान विजेता और शिवांश राणा व सूर्यांश उपविजेता रहा। लड़कियों के वर्ग में सरगम ठाकुर विजेता और श्रेया राणा उपविजेता रही। डब्बल मुकाबले में सान्वी कटोच विजेता व काजल उपविजेता रही। मिक्स डब्बल में शिवांश राणा व इशान बदान विजेता और श्रेया राणा व सरगम ठाकुर उपविजेता रही। अंडर-11 लडक़ों के सिंगल वर्ग में भवनेश ठाकुर विजेता व स्वास्तिक दत्ता उपविजेता रहा। डब्बल मुकाबलों में स्वास्तिक दत्ता व विहान शर्मा विजेता और रानेश कटोच व सुसैन उपविजेता रहा। लड़कियों के वर्ग में शिवन्या कपूर विजेता व सान्विक उपविजेता रही। जबकि डब्बल मुकाबलों में आदिवक व आस्थिा शर्मा विजेता और शिवन्या कपूर व सान्विक उपविजेता रही। यही नहीं अंडर-9 में रंनस कटोच विजेता व स्वास्तिक दत्ता उपविजेता रहा। जबकि डब्बल मुकाबलों में स्वास्तिक दत्ता व अभिजय विजेता और रंनस कटोच व दर्शिका उपविजेता रहा। लड़कियों में वानिका विजेता व अनन्या उपविजेता रही।
ये रहे मौजूद
प्रतियोगिता में रेफरी प्रदीप ठाकुर, अंपायर दिव्यांश शर्मा, उज्जवल तोमर, रचित कुमार ने प्रतियोगिता का संचालन किया। जिला बैडमिंटन संघ के पदाधिकारी नवीन, गौत्तम सिंह, सुशील, संजीव शर्मा इत्यादि मौजूद रहे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

