घर के नजदीक पेड़ से फंदा लगाकर व्यक्ति ने दी जान

By: Jul 24th, 2026 12:45 am

निजी संवाददाता – भोरंज
पुलिस थाना भोरंज के तहत दरोवड़ी क्षेत्र के व्यक्ति ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी है। इसे घर के नजदीक ही पेड़ से फंदा लगा लिया, हालांकि फंदा लगाने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस हरेक पहलू से मामले की जांच कर ही है। व्यक्ति ने यह खौफनाक कदम बुधवार शाम के समय उठाया है। जब इसे पेड़ से लटका हुआ देखा तो भोरंज अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर इसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गुरुवार के दिन मेडिकल कालेज में पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत परिजनों को सौंपा है। जानकारी के मुताबिक अजय कुमार (47) निवासी ग्राम दरोवड़ी, तहसील टौणीदेवी, जिला हमीरपुर ने घर के नजदीक ही पेड़ से फंदा लगा लिया। जब तक इस बात की जानकारी परिजनों को लगती इसकी मृत्यु हो चुकी थी। हालांकि इसे उपचार के लिए भोरंज अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन चिकित्सकों ने जांच के दौरान ही इसे मृत घोषित कर दिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App